किट्टी पार्टी एक समागम है साथ खिलखिलाने का,
रोजाना की चिकचिक भूलकर, सजने संवरने का,
जिम्मेदारियों को कुछ देर आराम देने का,
जी भरकर शोर मचा मचा के, जीने का।
बढ़ती उम्र से पहले अपने अरमानों को कैमरे में उतारने का,
किट्टी पार्टी एक समागम है साथ खिलखिलाने का!
करिश्मा पाल