Wednesday, March 4, 2026

मैं

आज यूँ ही जब ज़िन्दगी की बही को टटोला,एक एक पन्ना धूल में सना मिला,

जिंदगी की ऊँचाइयों और निचाईयों के चक्र में उलझ कर इसकी जांच ही नहीं की कभी,

एक पन्ने पर रिश्तों की गणना में एक एक कर सभी गलतियाँ ही मिलीं,

रह गयी, एक अकेली मैं, फिर उसी मुकाम पर

जहां से जनम लिया था ,एक छोटे से कमरे में.....मैं॥

- करिश्मा पाल

Tuesday, January 6, 2026

चांद...तो तुम ही हो!

चांद तो तुम खुद ही हो सुंदरी...
जाओ...जाकर निहार लो आईने में...

ऊपर वाला चांद तो हरजाई है
जब देखना चाहो 
बस
तब ही नखरे दिखाता है।

उससे भी क्या शिकायत करना...
खुद को निहार लो, आईने में..
चांद फिर खुद ही शरमा जाएगा!

Tuesday, February 11, 2025

मेरा अक्स भी मेरी मासूमियत की  गवाही देता है
जो समझ न पाए उस की समझ ही नादान है।

–करिश्मा पाल

Monday, October 2, 2023

सितारे

अंधेरों में रास्ते दिखाने वाले सितारे,
बादलों से ढक जाएं, फिर भी अपनी रोशनी से जगमगाते हैं।

वो डगर तो चीज़ किया है, 
किस्मत के धागों को भी सुलझाते हैं।

नहीं गुलाम वो रोशनी के लिए,
खामोशी में भी हर समय अपनी मौजूदगी से हर पग को चलने के काबिल बनाते हैं।
- करिश्मा पाल 

Sunday, August 27, 2023

किट्टी....

किट्टी पार्टी!
किट्टी पार्टी एक समागम है साथ खिलखिलाने का,
रोजाना की चिकचिक भूलकर, सजने संवरने का,

जिम्मेदारियों को कुछ देर आराम देने का,
जी भरकर शोर मचा मचा के, जीने का।

बढ़ती उम्र से पहले अपने अरमानों को कैमरे में उतारने का,
किट्टी पार्टी एक समागम है साथ खिलखिलाने का!

करिश्मा पाल

खेल नहीं, मनोरंजन है तंबोला!

🎲🎯🎲🎯🎲🎯🎲

तंबोला....
एक मनोरंजन है संग में पल बिताने का,
एक छोटी सी आस में अपने नंबर आने का,
धनी–निर्धन कोई भेद नहीं, बस छोटी सी जीत के लिए मचल जाने का।
दिलो दिमाग को कुछ पल जिंदगी की दौड़ से दूर ले जाने का,
तंबोला, एक मनोरंजन है, संग में पल बिताने का।